फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पत्नी-बेटे की मौत के बाद भाई के निधन से टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 18 परिचय-धीरज गुप्ता (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला छैलबिहारी निवासी भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छह दिन पहले ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी। अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती छोटे भाई धीरज गुप्ता का मंगलवार को इलाज दौरान निधन हो गया। इस खबर से पूरे जिले में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी निवासी नीरज गुप्ता का बेटा शशांक गुरुग्राम रहकर इंडिगो एयरलाइंस में इंजीनियर था। उनकी पत्नी सुनीता पैरों में दर्द का इलाज कराने बेटे के पास गई थी। 22 सितंबर को नीरज के छोटे भाई धीरज गुप्ता (44) को हार्ट अटैक आया था। तब उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चाचा को अटैक पड़ने की सूचना पर शशांक अपनी मां सुनीता के साथ 23 सितंबर की रात स्लीपर बस से दिल्ली से महोबा आ रहा था तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से नौ लोगों की जान चली गई थी जिसमें कस्बा चरखारी निवासी शशांक व उनकी मां सुनीता भी शामिल थीं। मंगलवार को नीरज के छोटे भाई धीरज की भी इलाज दौरान मौत हो गई। वह मेडिकल स्टोर संचालक और पालिका के मनोनीत सभासद रहे हैं। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर समेत भाजपा पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंच ढांढ़स बंधाते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें