बेलाताल (महोबा)। अपर जिलाधिकारी व नोडल शिशिर कुमार यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में कोविड-19 के बारे में जानकारी ली।
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपर जिलाधिकारी ने कोविड-19 के बारे में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पीके राजपूत से टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया सेशन कार्य योजना की सूची साथ लेकर ग्राम रामुपुरा लेवा अकौनी जाकर स्थिति देखी।
जैतपुर, मदारी, महुआ बांध, ननोरा, अकौना, पिपरा, मुढ़ारी, पचारा सहित 30 ग्राम में टीकाकरण केंद्र पर दोपहर 2:00 बजे तक 600 ग्रामीणों को टीके लगाए गए। उधर जैतपुर खंदिया प्राथमिक विद्यालय में तहसीलदार संजीव राय ने केंद्र पर दो घंटे बैठकर वैक्सीनेशन की प्रगति देखी। पांच बजे तक 50 ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने वैक्सीनेशन में लगे कर्मचारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।