महोबा। डीएम मनोज कुमार, एसपी सुधा सिंह व सीजेएम अल्का चौधरी ने गुरुवार को उपकारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। साथ ही परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीएम-एसपी ने बैरकों में निरुद्घ बंदियों से वार्ताकर मिल रहे भोजन की गुणवत्ता व मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने जेलर भोलानाथ मिश्र को निर्देश दिए है कि बढ़ती ठंड को लेकर बंदियों के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। निरीक्षण के दौरान जेल में किसी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई।