महोबा। सदर तहसील के एक लेखपाल पर वरासत दर्ज करने के नाम पर दस हजार रुपये ऐंठे जाने का आरोप लगा है। दो माह बाद भी वरासत दर्ज न करने से नाराज परिजनों ने जिलाधिकारी मनोज कुमार को शिकायती पत्र देकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कबरई ब्लॉक के ग्राम पहरा निवासी पंचा कुशवाहा व दयाराम ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिता की मौत 27 जुलाई 2021 में हो गई थी। मृतक पिता की वारिसन जमीन के हकदार मां सहित दो भाइयों के नाम दर्ज होनी थी। आरोप है कि लेखपाल ने वरासत दर्ज करने के नाम पर दस हजार रुपये ले लिए लेकिन नाम दर्ज अब तक नहीं किया।