फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार सिपाही की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में चिचारा पावर हाउस के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार सिपाही की मौत हो गई जबकि परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी कबरई से जिला अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के हुसैनगंज मौदहा निवासी जियाउल हक अपनी ससुराल महोबा के मिलकीपुरा आया था। वह अपनी पत्नी नाजिया (25), एक वर्षीय बेटे जहान, बहन तमन्ना (27), बहनोई शरीफ खान (35) व एक वर्षीय भांजे जियान के साथ कार से लौट रहे थे। कार ओमप्रकाश चला रहा था। चिचारा गांव के समीप हाईवे पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। जहां से सभी को रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते समय शरीफ खान की रास्ते में मौत हो गई जबकि अन्य सभी घायलों को कानपुर रेफर किया गया।
महोबा के मिलकीपुरा निवासी नाजिया के पिता शाहिद सिद्दीकी ने बताया कि परिवार के सभी लोगों को जमशेदपुर जाना था। राजधानी एक्सप्रेस में सबका कानपुर से रिजर्वेशन था। बुधवार की शाम सभी लोग गाड़ी से कानपुर जा रहे थे। मृतक शरीफ ललितपुर कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात थे। जो मंगलवार को ही अवकाश लेकर घर वापस लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें