फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से देवरानी-जेठानी समेत तीन घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/खरेला। तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में देवरानी-जेठानी समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं अन्य हादसों में पांच लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना खरेला के बरायं गांव निवासी बुद्धू यादव की मौत होने पर रविवार को तेरहवीं कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए मृतक की नातिन शिवकुवर पत्नी रूप सिंह (48) उसकी देवरानी माया (30) निवासी लोची का डेरा जालौन अपने देवर सरमन यादव (35) के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी बरायं-गहरौली मार्ग के समीप ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल बाइक सवारों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने तीनों को कानपुर रेफर कर दिया।
इसी क्रम में थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी रमाशंकर बाइक से अपने साथी रामआसरे व बल्दू के साथ सिजवाहा गांव जा रहा था। तभी पवा-बिलखी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार सिजवाहा निवासी परमलाल व रतिया घायल हो गए।
विज्ञापन

जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। इसी तरह चंदौली निवासी सचिन , अलीपुरा कबरई निवासी पुष्पेंद्र , मुढ़ारी निवासी अवनीश , रावतपुराखुर्द निवासी भुवानीबाई , छानीकला निवासी सुकृति व कैथोरा निवासी पूरन अन्य सड़क हादसों में घायल होने पर जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां से सचिन व अवनीश को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें