महोबा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी वीरेंद्र (40) गुरुवार की शाम बाइक से महोबा आ रहे थे। अन्ना जानवर को बचाने में बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गए।
उधर, लाड़पुर निवासी हरीप्रकाश (41), बिलवई निवासी स्वामीदीन (60), डाकबंगला निवासी बृजगोपाल (65), पवा निवासी गुड़िया (26), मऊरानीपुर निवासी शिवम (24) व पनवाड़ी निवासी रामप्यारे (36) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।