बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर में मंडी परिसर में ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूट कर गिर गया। गुरुवार को मुस्कुरा से एक ट्रक जैतपुर के व्यापारी का चना लादकर कानपुर ले जाने के लिए आया था।
मंडी परिषद के प्रथम गेट के पास ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। तेज आवाज के साथ खंभा गिरने से आसपास के लोग भयभीत हो गए। घटना जिस वक्त हुई, वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी घटना टल गई।