महोबा/श्रीनगर। भंडरा-श्रीनगर मार्ग में बेरीसाल पहाड़ के पास चलती बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना श्रीनगर के भंडरा गांव निवासी इंदल राजपूत मंगलवार को अपनी पत्नी सोमवती व चाची भूरी (60) के साथ बाइक से इलाज कराने के लिए महोबा आया था। वापस लौटते समय बाइक में पीछे बैठी चाची भूरी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन इलाज के लिए पीएचसी श्रीनगर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं सुभाष नगर निवासी अनवर (45) बाइक से स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चंदौली निवासी सतरुपा (60) घर पर सीढ़ियों के गिरकर घायल हो गई।