फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल अपचारियों से करें अच्छा व्यवहार

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते सीओ सिटी रामप्रवेश राय - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। किशोर न्याय अधिनियम व पॉक्सो एक्ट विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक सीओ सिटी रामप्रवेश राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी थानों में नियुक्त पुलिस, बाल कल्याण अधिकारियों को विधि का उल्लंघन करने वाले बाल अपचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में सीओ ने बाल अपचारियों को लेकर विस्तार से जानकारी लेते हुए पॉक्सो एक्ट के संबंध में बताया।
उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी होने पर तत्काल चाइल्ड लाइन को सूचित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ज्येष्ठ अभियोजक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एपीओ अंकेश राय द्विवेदी, बालकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेेमचंद्र यादव, कल्पना सोनी, चाइल्डलाइन निदेशक मनोज कुमार, विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी शिल्पी शुक्ला आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें