फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल्द ही महोबा रोडवेज से दौड़ेगी एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जल्द ही रोडवेज महोबा से लखनऊ और प्रयागराज के लिए एसी बसें दौड़ेंगीं। परिवहन निगम ने महोबा के लिए दो एसी बसें भेज दी हैं। इससे लोग अब एसी बसों का आनंद ले सकेंगे। बांदा सहित अन्य जिलों की तरह महोबा जिले के लोगों को भी एसी बस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसी बसों का किराया सामान्य बसों से डेढ़ गुना से ज्याद होने के बाद भी लोग गर्मी के दिनों में इसका लाभ उठाएंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए महकमे ने दो बसें जिला मुख्यालय के रोडवेज को मुहैया करा दी हैं। अभी एसी बसों का आनंद लेने के लिए यात्री बांदा व अन्य जिलों से लखनऊ और प्रयागराज के लिए यात्रा करते थे। अब यहां के बाशिंदों को दूसरे जिलों में नहीं भागना पड़ेगा। एआरएम महोबा एके जैन ने बताया कि परिवहन निगम ने दो एसी बसें भेजी हैं, जिन्हें लखनऊ और आगरा के लिए चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम निदेशालय के निर्देश पर महोबा डिपो में एसी बसों की व्यवस्था की गई है। अब कानपुर और लखनऊ जाने वाले व्यापारियों और यात्रियों को गर्मी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें