आल्हा चौछ में सलमान खुर्शीद का पुतला फूंकते कार्यकर्ता।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/चरखारी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से किए जाने के बाद से हिंदू संगठनों में गुस्सा है। शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महोबा व चरखारी में सलमान खुर्शीद का पुतला फूंककर विरोध जताया।
एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक हिमांशु कश्यप के नेतृत्व में तहसील संयोजक शोभा सिंह, प्रतीक द्विवेदी, जयहिंद, धर्मेंद्र सोनी, शशिकांत साहू आदि ने आल्हा चौक पहुंच पुतला फूंका। सलमान खुर्शीद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहाकि सलमान खुर्शीद की पुस्तक को प्रतिबंधित करते हुए कार्रवाई की जाए।
चरखारी संवाद के अनुसार एबीवीपी के जिला संयोजक शिवनंदन राजपूत ने कार्यकर्ताओं के कस्बे के ड्योढ़ी दरवाजा पहुंच नारेबाजी करते हुए सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।