फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस होः भाकियू

विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते भाकियू जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ल। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। भारतीय किसान यूनियन ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मनोज कुमार को सौंपा। इसमें दिल्ली में आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ला ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि दिल्ली में आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने के आश्वासन के बाद भी अमल न होने पर किसानों में नाराजगी है। एमएसपी पर कानून लागू किए जाने की मांग भी की गई है। दिल्ली आंदोलन के दौरान किसानों की मौत पर परिजनों को मुआवजा दिए जाए। बिजली बिल में किसान पर असर डालने वाले प्रावधानों पर चर्चा करने और पराली के मुद्दे पर किसानों को मुक्ति दिए जाने जैसी मांगें शामिल हैं। यूनियन ने कहा कि यदि इन मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें