फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: छत पर मोबाइल फोन से बात करते समय गिरी बिजली, युवक की मौत

Fri, 11 Jul 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। जिले के थाना अजनर के सलैया गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे छत पर मोबाइल फोन से बात करते समय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम युवक के घर पहुंची और जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने चार दिन के अंदर शासन से मिलने वाली चार लाख की सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। जिले में एक सप्ताह में बिजली गिरने से यह चौथी मौत है।
विज्ञापन

सलैया गांव निवासी रतिया ने बताया कि उनका बेटा हरदयाल (42) बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे छत पर मोबाइल फोन से बात कर रहा था। उस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी और वह अचेत होकर छत पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे मध्य प्रदेश के सीएचसी नौगांव ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि इससे पहले बारिश के दौरान नहाते समय चार जुलाई को कुलपहाड़ कस्बे में बिजली गिरने से बबलू व मिचकरी की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे झुलस गए थे। इसी दिन चरखारी के बम्हौरीकलां निवासी मकबूल की बिजली गिरने से जान चली गई थी। अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि सलैया गांव में बिजली गिरने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को चार लाख रुपये की सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
खराब मौसम में पेड़ के नीचे न खड़े हों
जिला आपदा विशेषज्ञ प्रीति सिंह ने बताया कि खराब मौसम में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करना चाहिए। पेड़ के नीचे कतई नहीं खड़ा होना चाहिए। बारिश के समय नहाने और कपड़े धोने से बचें। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी, कूलर और अन्य उपकरणों को न छुएं। बारिश व बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल फोन पर कतई बात न करें। जर्जर मकान से भी दूर रहें।
-


बिजली गिरने से अलर्ट करता है दामिनी एपजिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि बिजली ऊंचे स्थान से उतरती है। यही वजह है कि मोबाइल टॉवरों, बिजली के खंभों व ऊंचे पेड़ों पर बिजली अधिक गिरती है। चूंकि बिजली गिरने के लिए माध्यम चाहिए होता है इसलिए ऊंचे पेड़ों, टावर और बिजली पोलोंं के आसपास नहीं खड़ा होना चाहिए। मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया जाता रहता है। इसके लिए जिले में 193 आपदा मित्र तैनात गिए गए हैं, जो लोगों को मौसम की जानकारी देते रहते हैं। लोगों को अपने मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड कर लेना चाहिए। इससे 40 किमी एरिया तक का अलर्ट मिलता रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें