फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अक्ठौंहा गांव से स्पोर्ट्स कॉलेज तक बनेगी ढाई किमी लंबी सड़क

Sat, 27 Sep 2025 08:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तहसील चरखारी के अक्ठौंहा गांव में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंचने के लिए ढाई किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सड़क बनने से स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विधानसभा चरखारी क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण को लेकर भाजपा विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत ने 29 सितंबर 2020 को शासन को पत्र भेजा था। इसके लिए अक्ठौंहा गांव में करीब 44.614 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। यह जमीन भू-अभिलेखाें में खेल विभाग के नाम चढ़ाई गई है। जनपद महोबा में बुंदेलखंड का पहला स्पोर्ट्स कॉलेज बनने जा रहा है। इसके लिए 150 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति भी मिल चुकी है। स्पोर्ट्स कॉलेज में स्टेडियम और छात्रावास भी बनाए जाएंगे। ताकि, बुंदेलखंड की खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। हालांकि, जिस स्थान पर भूमि का चयन किया गया वह आबादी से ढाई किमी दूरी पर है। ऐसे में स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंचने के लिए प्रथम चरण में सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसका इस्टीमेट तैयार करने के लिए खेल निदेशालय की ओर से यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन को नामित किया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता का कहना है कि स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंचने के लिए अक्ठौंहा गांव में ढाई किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद ही स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें