फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न होने पर श्रमिकाें ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। क्षेत्र पंचायत जैतपुर में मनरेगा के तहत कराए गए निर्माण कार्य का भुगतान एक साल बाद भी न होने पर श्रमिकाें ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर भुगतान दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत जैतपुर में मनरेगा के तहत अजनर चेकडेम, अजनर इंटरलाकिंग, फसानाबाद रपटा, नगाराडांग इंटर लाकिंग, जैतपुर चेकडेम, लेवा संपर्क मार्ग और महुआ संपर्क मार्ग पर मिट्टी का काम श्रमिकाें द्वारा कराया गया था। श्रमिकाें का आरोप है कि काम निपट जाने के बाद से अधिकारियाें द्वारा भुगतान के नाम पर टाल मटोल नीति अपनाई जा रही थी जिससे उनका परिवार आर्थिक तंगी के दौर पर पहुंच गया है। खंड विकास अधिकारी जैतपुर से बात करने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। शुक्रवार को ग्राम महुआ बांध के नर्मदा प्रसाद, संतराम, रामगोपाल, किस्सू, ब्रजेंद्र सिंह, मनोहर, सतीश चंद्र, धनीराम, बैजनाथ सहित तमाम श्रमिकाें ने मनरेगा के तहत की गई मजदूरी का भुगतान जिलाधिकारी से मांगा। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा मांगे जा रहे सुविधा शुल्क की फरमाइश पूरी न करने के कारण भुगतान लटका दिया गया। उधर बीडीओ जैतपुर योगेश पाठक का कहना है कि यह निर्माण कार्य मेरे कार्यकाल का नहीं है फिर भी धनराशि आने पर भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें