फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त, हादसे में चालक सहित दो लोग घायल

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकास खंड कबरई के पास ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक सहित दो लोग घायल हो गए और टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। एसपी आफिस के पीछे कांशीराम कालोनी निवासी सहाबुद्दीन पुत्र रहीस मंसूरी कांशीराम कालोनी से यात्रियाें को लेकर रेलवे स्टेशन महोबा जा रहा था। जैसे ही वह विकास खंड कार्यालय कबरई के पास पहुंचा, सामने से आ रहे बालू से लदे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी जिससे टेंपो में सवार कांशीराम कालोनी निवासी महेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं। चालक सहाबुद्दीन को मामूली चोट आई। चीखपुकार सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और घायल यात्री को अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कुछ लोगाें ने कबरई पुलिस को सूचना दी। कबरई पहुंचने से पहले ही कबरई पुलिस ने ट्रक को रोककर उसे थाना कबरई में खड़ा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें