फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो वनरोज से टकराया, एक की मौत, नौ घायल

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में दो स्थानाें पर हुईं सड़क दुर्घटनाआें युवक की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महोबा से सवारियां लेकर टेंपो चरखारी जा रहा था। करीब 12 यात्री भरकर टेंपो जैसे ही पचपहरा के आगे पहुंचा, उसी समय वनरोज सड़क पर दौड़ पड़ा। इससे टेंपो वनरोज से टकराकर असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। टेंपो में सवार यात्री गाड़ी में दब गए और चीखने चिल्लाने लगे। गुजरते राहगीराें और वाहन चालकाें ने तत्काल टेंपो में फंसे यात्रियाें को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अरविंद (22) पुत्र मोतीलाल रैकवार निवासी टिलवापुरा चरखारी की मृत्यु हो गई। घायलों में श्रद्धा (25), विश्वनाथ (50), निर्मला (35), रीता (30), जयराज (52), रामदास (38), ईश्वरदास (23), निर्भय (35), बिसवा (40) निवासीगण चरखारी शामिल हैं। इनमें विश्वनाथ और रामदास की हालत नाजुक होेने पर मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया गया। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर मृतक अरविंद के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर फतेहपुर बजरिया निवासी बाबूलाल (18) पुत्र रामेश्वर टेंपो चलाकर गुरुवार की देर रात रेलवे स्टेशन से शहर आ रहा था। तभी अचानक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया जिससे बाबूलाल बुरी तरह घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीराें ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें