अजनर (महोबा)। अजनर साधन सहकारी समिति के गेहूं खरीद केंद्र में न बारदाना है और न ही पैसा है जिससे किसान मजबूरन खुले बाजार में अनाज बेच रहे हैं। उधर पूर्व में क्रय किए गए गेहूं का उठान न होने से गोदाम में जगह न होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है।
साधन सहकारी समिति के संचालक खेत सिंह राजपूत और लिपिक सुरेश द्विवेदी व भूपकिशोर के बीच बुधवार को खरीद न होने पर नोंकझाेंक हुई। सचिव छुटृटी पर हैं। आंकिक भूपकिशोर ने बताया कि बारदाना न होने और क्रय केंद्र में जगह न होने के कारण खरीद नहीं की जा रही है।
साथ ही अब तक 1139 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। 14.63 लाख की खरीद हो चुकी है। जबकि अभी तक मात्र पांच लाख रुपए मिले हैं। किसान शेष धनराशि की चेक पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।