फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी नेताआें ने व्यापारियाें की समस्याआें से जिलाधिकारी को रूबरू कराया। साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायताें द्वारा नालाें की सफाई कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला महामंत्री बनवारी लाल ने कहा कि कबरई-बांदा तिराहे से रेलवे स्टेशन कबरई और ग्राम बांदा तक की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के दोनाें साइडाें पर स्टोन क्रेशर उद्योग की कई औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। यह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण कच्चा माल और उत्पादन का यातायात पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। कबरई व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुरेश चंद्र शिवहरे ने कहा कि बारिश शुरू होने का मात्र एक माह से शेष है लेकिन अभी तक नालाें की सफाई शुरू कराई गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कमलेश सोनी ने कहा कि व्यापारियाें की समस्याआें को प्रशासनिक अधिकारियाें द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जाता। जिलाधिकारी ने व्यापारियाें की समस्याआें को सुनकर निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। बैठक में कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, राजेश सर्राफ, प्रकाश चंद्र जैन सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें