महोबा। बोर्ड परीक्षा की परीक्षा पुस्तिकाआें का मूल्यांकन तेज गति से चल रहा है। अब तक पांच विषयाें की परीक्षा पुस्तिकाआें का मूल्यांकन हो चुका है। मूल्यांकन के लिए लगाए गए 272 परीक्षकाें में से 50 परीक्षकाें का कार्य पूरा हो गया है।
गौरतलब है कि राजकीय मुकुंद लाल इंटर कालेज में बनाए गए परीक्षा पुस्तिकाआें के मूल्यांकन केंद्र में सुबह 10 बजे से ही परीक्षक पहुंच जाते हैं। यहां पर शाम 5 बजे तक मूल्यांकन का कार्य चलता रहता है। मूल्यांकन कक्ष में बिजली पंखाें के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं लेकिन जनरेटर न होने के कारण दो घंटे की जा रही बिजली कटौती के दौरान परीक्षक पसीने से तर बतर हो जाते हैं। सहायक परीक्षा केंद्र प्रभारी जगदेव वर्मा ने बताया कि 11 मई तक सभी कापियाें का मूल्यांकन हो जाएगा। उन्हाेंने बताया कि कई शिक्षकाें की टोलियाें का कार्य पूरा हो गया है। रोज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया जाता है। हर अध्यापक एक दिन में 50 कापियां चेक कर रहे हैं।