फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगाकर 20 हजार लूटे

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राठ मार्ग पर मिशन चौराहा के पास दो बदमाशाें ने एक बाइक सवार युवक को तमंचा लगाकर 20 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखनपुरा निवासी प्रशांत पुत्र लक्ष्मी भवन निर्माण के लिए सरिया और सीमेंट खरीदने पैसे लेकर जा रहा था तभी मिशन चौराहे के पास दो लोगों ने उसे तमंचा लगा दिया और जेब में पड़े 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशाें के भाग जाने के बाद बाइक सवार युवक ने शोर मचाया तब तक वहां पर भीड़ जमा हो गई लेकिन बदमाश रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंच गई लेकिन बदमाशाें का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र राय का कहना है कि तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें