फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो की तर्ज पर विकसित होगा पर्यटन

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खजुराहो की तर्ज पर महोबा को पर्यटन के रूप में विकसित करने की पहल शुरू हो गई है। डीएम डा. काजल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ रुपए की विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियाें को दिए हैं। उन्हाेंने खजुराहो में पंजीकृत गाइडाें को महोबा के पर्यटन से संबंधित साहित्य उपलब्ध तथा खजुराहो से झांसी वाया महोबा एक लग्जरी वाहन चलाने को कहा है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ की लागत से विस्तृत कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश अधिकारियाें को दिए हैं। उन्हाेंने सिंचाई विभाग को एक सप्ताह के अंदर तालाबाें की सफाई का कार्य पूरा करने के साथ-साथ मदन सागर तट का सीमांकन करने का निर्देश दिया। नाबार्ड योजना के माध्यम से जनपद के हस्तकला, गौरा उद्योग, पीतल उद्योग, पान उद्योग के बढ़ावा के साथ-साथ साप्ताहिक मार्केटिंग पर विचार किया। वाटर बोर्ड क्लब को पंजीकृत कराने के अलावा स्थानीय लोक कलाआें, लोक विधाआें को पुनर्जीवित और विभिन्न विधाआें के कलाकाराें को अपनी कला प्रदर्शन करने का अवसर दिए जाने के लिए भी कार्ययोजना बनाने को कहा। इसमें कजली, आल्हा गायन, दीवारी नृत्य को शामिल करने का प्रस्ताव रखा। वृक्षारोपण, कंप्यूटर ग्राफिक्स, फव्वारे, विद्युत, लाइट एंड साउंड आदि की कार्ययोजना बनाने को कहा। आवागमन की दृष्टि से खजुराहो-झांसी वाया महोबा एक लग्जरी वाहन चलाने का प्रस्ताव रखा। विस्तृत योजना तैयार करने के लिए अधिकारियाें को इसे प्राथमिकता से पूरा करने का आदेश दिया। बैठक में एडीएम एके द्विवेदी, सीडीआे वाईके उपाध्याय, जवाइंट मजिस्ट्रेट नीतेश कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ नागेंद्र सिंह, एसडीएम चरखारी पीके जैन, डिप्टी कलेक्टर विंध्यवासिनी राय व जयशंकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें