फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में घुस एक लाख की चोरी

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कसबे के मोहल्ला राजावार्ड में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली और फरार हो गए। पड़ोस में बैठी महिला ने लौटकर घर पर बिखरा पड़ा सामान देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में दी गई है।
विज्ञापन

राजावार्ड निवासी इदरीश बाहर गया था। इदरीश की पत्नी असगरी बच्चाें को घर में छोड़कर पड़ोसी के घर चली गई। काफी देर तक न जब वह नहीं आई तो बच्चियां मां को बुलाने चली गईं। तभी घर सूना देखकर चोर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर एक तोले सोने के जेवरात, चांदी की पायलें व तीस हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए।
पड़ोसी के घर लौटकर जब असगरी आई तो घर पर सामान बिखरा देख बेहोश हो गई। होश आने पर अलमारी खोलकर देखी तो नगदी-जेवर गायब थे। असगरी ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंचकर घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

उपकेंद्र का ताला तोड़कर उपकरण चुराए
महोबा। सूपा में स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला तोड़कर चोर हजाराें की सामग्री उठा ले गए। केंद्र में हुई चोरी की घटना की तहरीर एएनएम ने चरखारी पुलिस को दी है। कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोर ताला तोड़कर घुस गए और केंद्र में रखा स्टेबलाइजर, बीपी मशीन, बेबी वेटिंग मशीन, पंखा, स्टोव, लालटेन, बैडशीट, चादर के साथ-साथ आला समेत कई उपकरण उठा ले गए। सुबह जब उपकेंद्र में तैनात एएनएम केंद्र पहुंची तो ताला टूटा मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो केंद्र के कई उपकरण गायब मिले। एएनएम रामकिशोरी ने कोतवाली चरखारी पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि उपकेंद्र में तैनात एएनएम ने उपकरण चोरी हो जाने की तहरीर दी है। मामले की जांच चौकी प्रभारी सूपा से कराई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें