फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी स्टोरी स्कूल को 1.23 करोड़ अवमुक्त

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कांशीराम कालोनियों में मल्टी स्टोरी स्कूल के लिए 1.23 करोड़ रुपए अवमुक्त होने के साथ ही कार्यदाई संस्था ने कार्य शुरू करा दिया। लेकिन कालोनियों में शादी विवाह के लिए छोड़े गए मैदान में निर्माण कराने से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि वर्ष 2011 में कलेक्ट्रेट रोड, राठ रोड और खजुराहो रोड पर स्थित कांशीराम कालोनियों में मल्टी स्टोरी इमारत के लिए शासन ने 1.23 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए थे। कालोनियों में मल्टी स्टोरी विद्यालय भवन निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था आवास विकास को सौंपी गई। जुलाई 2012 में इन मल्टी स्टोरियों में विद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कार्यदाई संस्था की लापरवाही के चलते पैसा आने के दस माह बाद भी कार्यदाई संस्था ने मल्टी स्टोरी विद्यालय का निर्माण शुरू नहीं कराया था। जिलाधिकारी की सख्ती के चलते आनन फानन में माह मई में मल्टी स्टोरी इमारत की शुरुआत कराई गई। जिससे अब 30 जून तक इन इमारतों के तैयार होने पर सवालिया निशान लग गया है। ऐसी स्थिति में 1 जुलाई से कालोनियों में विद्यालय संचालित होना मुश्किल हो गया है। निर्माण कार्य में देरी होने से अब कार्यदाई संस्था ने कालोनी के आसपास जमीन तलाशने के बजाए कालोनी के बीचोंबीच शादी विवाह के लिए छोड़े गए मैदान को ही अधिग्रहीत करके पायलिंग का कार्य शुरू करा दिया। जिससे मैदान का स्वरूप बिगड़ने लगा है। साथ ही इसी मैदान से होने वाली शादी विवाह व अन्य कार्यक्रम अब होना मुर्रश्कल हो गए हैं। जिससे कालोनियों के बाशिंदों में खासा आक्रोश है।
कालोनी के बाशिंदों पर हजारों रुपए बकाया
महोबा। नगर पालिका की उदासीनता के चलते कांशीराम कालोनियों में निवास कर रहे लोगों से किराया नहीं वसूला गया। जिससे यहां के बाशिंदों पर हजारों रुपए पालिका का बकाया पड़ा है। गौरतलब है कि शहर में 1500 कांशीराम आवासों का निर्माण कराया गया है। दो साल पहले सभी को आवास आवंटित कर दिए गए थे। प्रशासन ने आशियाना तो मुफ्त दिया लेकिन उन पर सौ रुपए सालाना आवास का किराया निर्धारित करने के साथ बिजली का बिल जमा करने की शर्त रखी गई थी। लेकिन यहां के निवासियों ने आज तक न तो बिजली का बिल जमा किया और न ही एक साल में लगने वाला सालाना सौ रुपए किराया दिया। जिससे हजारों रुपए नगर पालिका का किराया बकाया पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें