फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव स्थलाें पर मौन साधकाें की जुटी भारी भीड़

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दीपावली के दूसरे दिन मौनिया पूजा के अवसर पर जिले के देव स्थलों में मौन साधकों और श्रद्धालुआें की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह नवयुवकों ने दीवारी नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन कराया। दीवारी नृत्य देखने के लिए परंपरागत स्थानों पर लोगों का सुबह से ही हुजूम उमड़ पड़ा। छोटे-छोटे बच्चाें द्वारा लाठी डंडाें से दिखाए गए कर्तब आकर्षण का केंद्र रहे। दीवारी नृत्य का प्रदर्शन सारा दिन चलता रहा। दीवारी गीताें की दिन भर गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के दूसरे दिन मौनिया पूजा श्रद्धा और सौहार्द के बीच संपन्न हुई। जिले के सभी देवस्थलों में वैदिक परंपरा के मुताबिक मोर पंख के साथ सारा दिन मौन व्रत रहकर पहुंचने वाले मौन साधकों की भीड़ जुटी। मौन साधकों ने देव स्थलाें में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की। वहीं बड़ी संख्या पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना के साथ साथ लगे मेलों में जमकर खरीददारी की। देवस्थलों में मौन साधकों के आने-जाने का सिलसिला सारा दिन चलता रहा।
प्रसिद्ध बुंदेली दीवारी नृत्य कलाकारों द्वारा दिखाए जा रहे कर्तबाें का भी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। प्रजापति समाज पार्टी भटीपुरा के कलाकाराें ने शहर के बड़ी चंद्रिका मंदिर, सिंह भवानी मंदिर, पशु बाजार, कारक देव और भटीपुरा में दिवारी नृत्य कर कर्तब दिखाए। दीवारी नृत्य का यह कार्यक्रम शहर के हर गली कूचे में दिखाई दिया। भारी भीड़ के बीच ढोलक की थाप के बीच घुंघरुआें और लाठी की आवाज के साथ दीवारी नृत्य का बेहद सुंदर नजारा दिखाई दिया। सुबह से शाम तक शहर और ग्रामीण अंचलाें में यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

(इंसेट)
बच्चों का दीवारी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
दीपावली पर्व के दूसरे दिन रंग बिरंगे परिधानों में नवयुवकों के अलावा छोटे-छोटे बच्चे लाठी डंडे लेकर अपनी-अपनी टोलियों के साथ निकल पड़े। वेशभूषा के साथ कमर में घुंघरू बांधे बच्चों द्वारा लाठी डंडों से किया गया प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। सारा दिन ग्रामीण अंचलों की टोलियां गांवों के अलावा शहर में सारा दिन कर्तब दिखाती रहीं। एक दूसरी टोलियों के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें