फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायताें में खुलेंगी नैपकिन यूनिट: डीएम

Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर महोबा। डीएम मुरली मनोहर लाल ने कहा जिले की अन्य ग्राम पंचायताें में सेनेटरी नैपकिन यूनिट उत्पादित कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि प्रदेश में जिले का नाम रोशन हो सके। डीएम ने कस्बे में सेनेटरी नैपकिन उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र की दूसरी यूनिट का वेद मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि यहां जो प्रयोग शुरू हुआ है, इसे बानगी के रूप में देखा जा रहा है। इसे बढ़ावा देने को और प्रयास किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्राें में महिलाआें को रोजगार उपलब्ध हो सके। एसडीएम सत्य प्रकाश राय ने कहा कि भविष्य में नैपकिन यूनिट दिन प्रतिदिन तरक्की करके महोबा का नाम रोशन करेगी। ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि यहां उत्पादित होने वाली नैपकिन अन्य ब्रांडेड कंपनियाें की अपेक्षा कम कीमत की है। परियोजना निदेशक हुबलाल, ग्रामोन्नति संस्थान के निदेशक अरविंद खरे ने भी विचार रखे।
इससे पूर्व डीएम ने नैपकिन उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र की प्रथम यूनिट का जायजा लिया और नैपकिन उत्पादन के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर निबंधक (सहकारी समितियां) कामेंद्र सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक शर्मा, कानूनगो मिथलेश दीक्षित, पूर्व प्रधान देवी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामदयाल नरवरिया, सपा नगर अध्यक्ष फहीम मोहम्मद, ग्राम प्रधान यशोदा देवी, ग्राम प्रधान बरा प्रेमचंद्र तिवारी, बिलरही के कल्लू यादव, कैमाहा प्रधान भूपत राही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें