फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सामूहिक विवाह में आज एक-दूजे के होंगे 95 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर के कम्यूनिटी गार्डन में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान 95 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी हैं। यातायात, शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक कार्यक्रम आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के लिए अपर एसपी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया। सीएमओ की ओर से मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। जिला अभिहित अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर खाने की गुणवत्ता व स्वच्छता की जांच करेंगे।
जिला अग्निशमन अधिकारी की ओर से फायर बिग्रेड की व्यवस्था की जाएगी। डीपीआरओ 10 सफाईकर्मियों की व्यवस्था करेंगे। पालिका ईओ को भोजन की तैयारी के लिए स्वच्छ पेयजल को वाटर टैंकर और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी बीडीओ व ईओ अपने निकाय और ब्लॉक से संबंधित जोड़ों को समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने, विवाह मंडप में निर्धारित स्थान पर बैठाने, वैवाहिक जोड़ों व उनके परिजन की खानपान की व्यवस्था अपनी देखरेख में कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें