फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगे कटीले तार में करंट आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अतरारमाफ गांव में खेतों में लगे कटीले तार में करंट आ जाने से एक किसान की मौत हो गई। साथ ही भाई को बचाने में बड़ा भाई भी करंट लगने से झुलस गया। मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


अतरारमाफ गांव निवासी शंकर कुशवाहा के पड़ोसी किसान ने खेतों में फसल को अन्ना पशुओं से बचाने के लिए चारों तरफ से तारबाड़ी लगा रखी है।

कुएं में चल रही मोटर से निकले तार में एक स्थान पर कट था। कटा हुआ तार तारबाड़ी के कटीले तार में छु रहा था। गुरुवार की रात को 11 बजे शंकर कुशवाहा अपने बड़े भाई कुंटा कुशवाहा के साथ खेतों की रखवाली के लिए खेत गया था।
विज्ञापन


खेत पहुंचकर शंकर ने जैसे ही कटीला तार पकड़कर लांघना चाहा, तभी करंट से झुलस कर कटीले तारों में ही फंस गया। भाई को बचाने के चक्कर में कुंटा ने जैसे ही भाई का हाथ पकड़ा, वह भी झुलस गया।


कुंटा के शोर मचाने पर आसपास के किसान ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुंटा कुशवाहा की उपचार के बाद छुट्टी कर दी।
विज्ञापन


मृतक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने हीरालाल व कीरत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कस्बा कुलपहाड़ के भानसिंह का खुड़ा निवासी धनीराम यादव का भैंस शुक्रवार की सुबह खेत में चर रहा था। तभी बिजली के खंभे में लगे सपोर्टर में करंट उतर आया। भैंस उसे छू गया। जंहा कंरट लगने से उसकी मौत हो गई।

खेतों में लगे कटीले तार में करंट आने से किसान की मौत
भाई को बचाने के चक्कर में बड़ा भाई भी झुलसा, भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें