महोबा। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन ग्राम मामना में स्वयंसेवी छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरे गांव में रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण एवं वनों को संरक्षित रखने पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पेड़ लगाकर उसकी सेवा का संकल्प दिलाया गया।
एनएसएस शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को सबसे पहले स्वयंसेवी छात्राओं ने शिविर प्रांगण की साफ सफाई की। इसके बाद छात्राओं ने गांव में वन संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली के बाद वन संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि दुग्ध निरीक्षक सुशील शर्मा ने वनों के संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। रविंद्र कुमार दुबे व रिजवाना खान, कालेज की प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह, जगभान राजपूत, नितिन, आभा गुप्ता, प्रतीक्षा तिवारी सहित स्वयंसेवी छात्राएं मौजूद रहीं।
रैली निकाल ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
- एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने की साफ सफाई