फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर में एक महिला 50 हजार रुपये टप्पेबाज उड़ा ले गए। देवकी के पति मोतीलाल ने बेलाताल पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर बेलाताल चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र कुमार ओझा ने घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर पुलिस ने मुख्य मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला।
विज्ञापन

ग्राम पचारा निवासी पीड़ित महिला देवकी ने बताया कि वह जैतपुर की इंडियन बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर अपने पति के साथ स्टेट बैंक के निकट एक किराने की दुकान में सामान खरीदने आई थी। पति हलवाई की दुकान में बेटी की शादी के लिए मिठाई बनवाने की बात करने चले गए और रुपयों का थैला बगल में रखकर किराने की दुकान के बाहर बैठ गई। तभी कोई व्यक्ति बगल में रखे थैले को ले गया। पीड़ित महिला ने बताया 14 मई को बेटी मानदेवी की शादी होना है। जिसको लेकर हमने बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर किराने का सामान खरीदना था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें