फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में कबरई ने महोबा को 4 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर मार्ग में कस्बा कबरई के सत्ती माता मंदिर परिसर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को यमराज क्रिकेट क्लब कबरई व महोबा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया, जिसमें कबरई की टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को यमराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी महोबा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में 102 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कबरई टीम ने 11 ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे टीम चार विकेट से मैच जीत गई। कबरई टीम के खिलाड़ी शानू से सर्वाधिक 27 रनों का योगदान दिया। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजा शिवहरे ने खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच शील्ड प्रदान की। ब्यूरो
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में कबरई ने महोबा को 4 विकेट से हराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें