फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में लाठीचार्ज का काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हिंदू विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ में छात्रा से छेड़खानी पर हुए बवाल में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में सपा छात्रसभा के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पदाधिकारी तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर छात्राओं के समर्थन में विरोध जताएंगे।


सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में नवरात्र के पर्व पर देवी समान बेटियों पर हुए लाठीचार्ज की सपा छात्रसभा घोर निंदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। इससे तमाम छात्र-छात्राएं व मीडिया के लोग घायल हो गए।

उन्हाेंने प्रदेश सरकार से छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न बंद करने की मांग की है। इस मौके पर छात्रसभा नगर अध्यक्ष योगेश यादव, शिवम, प्रीतम, दीपेंद्र, विजय, रविंद्र, जीतेंद्र आदि मौजूद रहे।


बीएचयू में लाठीचार्ज का काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
सपा छात्रसभा ने सरकार की दमनकारी नीति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें