फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


थाना खरेला के बरायं गांव निवासी योगेश (28) पुत्र जयहिंद पिछले कई सालों से कबरई में रहकर एक पेट्रोल पंप में काम करता था। शनिवार को वह बाइक से महोबा आ रहा था तभी एक डंपर ने हाईवे पर उसे टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।


थाना अजनर के घघौरा गांव निवासी हरगोविंद (24) पुत्र घनप्रसाद बाइक से गांव जा रहा था तभी बाइक गिर जाने से घायल हो गया।

कैमाहा गांव निवासी सीताराम(60) कानपुर सागर हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सिजवाहा गांव निवासी मालती देवी (35) पत्नी राजाबाबू बाइक के पीछे बैठी थी। धक्का लगने से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समदनगर निवासी सत्यजीत (70) पुत्र फूलसिंह को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बारीगढ़ निवासी राघवेंद्र (35) पुत्र आशाराम की बाइक फिसलकर गिर जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई।

सड़क हादसे में युवक की मौत, छह घायल
घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें