फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा बांध से धसान नदी में छोड़ा 3,100 क्यूसेक पानी

Mon, 07 Jul 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध से रविवार को धसान नदी में 3,100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों और मछुआरों को नदी के पास आने से रोका गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारी बांध की स्थित पर लगातार नजर रखे हैं और दो-दो घंटे के अंतराल में जलस्तर की नाप कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज रहे हैं।
विज्ञापन

लहचूरा बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। इस समय लहचूरा बांध में आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश के साथ ही पहाड़ी बांध व सुखनई नदी का पानी आ रहा है। इससे बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को एक बार फिर बांध में क्षमता से अधिक पानी आने लगा। तब इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक फाटक को डेढ़ की ऊंचाई से खोलकर धसान नदी में 3,100 क्यूसेक अतिरिक्त पानी को छोड़ा गया। साथ ही अर्जुन सहायक नहर में 1,800 क्यूसेक पानी को डिस्चार्ज किया गया। अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से पानी चरखारी तहसील में स्थित अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। इससे अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ रहा है। इसके अलावा लहचूरा बांध से 300 क्यूसेक पानी धसान मुख्य नहर में छोड़ा गया। उधर, अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बांध में अतिरिक्त पानी आ गया था। जिसे धसान नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें