फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवारों के सर्वे में पूछे जाएंगे 3 प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ईज ऑफ लिविंग सर्वे को लेकर सोमवार को जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने कहा कि 20 जनवरी से ऑनलाइन एंड्राइड फोन के माध्यम से 2011 के सर्वे में मिले गरीब परिवारों का सर्वे किया जायेगा। यह अभियान 22 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले की 273 ग्राम पंचायतों व 53,059 परिवारों का सर्वे करने के लिए 128 सर्वेयर नियुक्त किए गए हैं। सर्वे के दौरान सर्वेयर प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर 16 आधारभूत सुविधाएं प्राप्त होने के संबंध में लोगों से 38 प्रश्न पूछेंगे। यह पूरा कार्य ऑनलाइन फोन के माध्यम से होगा। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद यह पता चलेगा कि कितने लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल गया है और कितने लोग अभी भी वंचित हैं। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सर्वेयरों व पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईज ऑफ लिविंग संबंधी सर्वे कार्य को समयबद्धता एवं जमीनी हकीकत के आधार पर ही किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सर्वेक्षण कार्य के लिए नामित अधिकारी सत्यापन करेंगे। प्रशिक्षण में नामित विभागों के अधिकारी, सेक्टर प्रभारी, पर्यवेक्षक व सर्वेयर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें