फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान वृद्घ की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। बताया कि जांच व इलाज के नाम पर उसे टहलाया जाता रहा। इलाज शुरू करते ही उसकी मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम अस्थौन निवासी टीकाराम (65) मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। रविवार की शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। तब परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां टीकाराम को वार्ड में भर्ती किया गया। सोमवार की सुबह जब कर्मचारियों ने तमाम आरजू-मिन्नत के बाद बोतल लगाई तो कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में आक्रोश दिखा। मृतक के पुत्र तुलसीदास ने आरोप लगाया कि डॉक्टर द्वारा मरीज की जांच कराने को कहा गया लेकिन जांच लिखवाने के लिए उसे इधर से उधर टहलाया जाता रहा। यदि समय से बेहतर उपचार मिल जाता तो उसके पिता की जान बचाई जा सकती थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएमओ समेत उच्चाधिकारियों से की है। उधर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर थी। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें