महोबा। कौशल विकास मिशन की ओर से बुधवार को सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार अभियान-2.0 के तहत मेले का आयोजन हुआ। निजी कंपनी की ओर से लिए गए साक्षात्कार की कसौटी पर खरे उतरे 23 दिव्यांगों को नौकरी के लिए चयनित किया गया।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 47 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया। इसमें 12 दिव्यांगों ने स्वरोजगार करने की इच्छा जताई। वहीं निजी कंपनी की ओर से लिए साक्षात्कार में 35 दिव्यांग शामिल हुए। सफल छात्रों को एडू स्किल फाउंडेशन की ओर से नौकरी के लिए चयनित किया गया।