फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायनीज सामान का करें बहिष्कार, बुंदेली समाज करेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चायनीज सामान का करें बहिष्कार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग लेकर अपने सहयोगियों के साथ पिछले 237 दिन से अनशन कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने गुरुवार को ऐलान किया है, कि महोबा जनपद के जो व्यापारी और नागरिक पाकिस्तान के मददगार चीन के सामान का बहिष्कार करेंगे, उनकी होली जलाएंगे, बुंदेली समाज उनको सम्मानित करेंगे।
आल्हा चौक में अनशन पर बैठे तारा पाटकार ने कहा कि हम हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को बताएंगे कि जब तक हम चायनीज सामान का बहिष्कार कर चीन की अर्थ व्यवस्था पर चोट नहीं करेंगे, तब तक वह हमारी ताकत नहीं जानेगा। पिछले साल दिवाली में चीनी झालर आदि का तिरस्कार कर हमने डोकलाम विवाद में चीन को झुकने पर मजबूर कर दिया था। चीन के उत्पादों का भारत सबसे बड़ा बाजार है, फिर भी वो हमारे मुल्क की खिलाफत कर रहा है और पाकिस्तान के साथ खड़ा है। ऐसे हालात में हम सामान का बहिष्कार कर चीन को सबक सिखा सकते हैं और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि हम सिर्फ दो माह चीनी सामान न खरीदें और उपयोग न करें तो चीन की हालत खराब हो जाएगी। दिल्ली क्षेत्र में इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सस्ते चीनी उत्पादों ने हिन्दुओं के सभी तीज-त्यौहारों तक पर कब्जा कर लिया है। एक महीने बाद होली का त्यौहार है, फिर चीन की पिचकारी, रंग और गुलाल से बाजार न पट जाए। अब हम राष्ट्र भक्तों को पहले से सचेत रहना होगा। बताया कि चीनी सामान का बहिष्कार करने वाले दुकानदारों व नागरिकों की मुहल्लेवार सूची तैयार की जाएगी और होली के बाद उनको सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें