फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 31 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए इस साल जिले में 31 केंद्र बनाए गए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 21,385 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने नकलविहीन परीक्षाएं कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सात फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज महोबा, नेहरू इंटर कॉलेज महोबा, जीजीआईसी चरखारी, जीआईसी जैतपुुर, नेहरू अखंड इंटर कॉलेज मसूदपुरा, डीएवी इंटर कॉलेज महोबा,

राजकीय गंगासिंह इंटर कॉलेज चरखारी, काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला, जीजीआईसी महोबा, जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़, अखंड इंटर कॉलेज कबरई, नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी, सुंदरसिंह इंटर कॉलेज बरबई, जीआईसी श्रीनगर, गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज खरेला, जीजीआईसी पनवाड़ी, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज महोबा,
विज्ञापन


जीबी इस्लामिया इंटर कॉलेज कुलपहाड़, बद्री सिंह बालिका इंटर कॉलेज कबरई, संत जोसफ्स हाईस्कूल महोबा, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज चरखारी, सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज महोबा,

मानवकल्याण सेवा समिति इंटर कॉलेज नहदौरामाफ, पटेल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज ननौरा, सिद्धगोपाल रिछारिया इंटर कॉलेज जैतपुर, ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज खन्ना, अखंडमुक्तानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्योड़ी,

अटल ज्योति इंटर कॉलेज जैतपुर, हमीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज पनवाड़ी, साई इंटर कॉलेज महोबा, हरवंश राठौर इंटर कॉलेज जैतपुर को केंद्र बनाया गया है।


डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि सात फरवरी से हो रही बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमणकर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 12,649 और इंटरमीडिएट में 8,736 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र, रजिस्ट्रेशन और पैन के अलावा कोई भी चीज परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों की स्कूल गेट पर और कक्ष में प्रवेश से पहले तलाशी ली जाएगी।

बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम सहदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने बैठक में 40 परीक्षार्थियों पर दो निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने और परीक्षा की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद करने के निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों में पानी, बिजली और शौचालय की बेहतर व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। बैठक में डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह, बीएसए महेश प्रताप सिंह व नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
----------------
नकलविहीन परीक्षा के लिए तीन सचल दल गठित
बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके सेकराने के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। जो परीक्षा केंद्रों का भ्रमणकर नकलविहीन परीक्षाएं कराने में सहयोग करेंगे। सचल दल अपने-अपने वाहनों से प्रत्येक परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए बने 31 परीक्षा केंद्र
जिले में 31 परीक्षा केंद्रों में 21,385 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें