फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18,118 किसानों ने कराया फसल बीमा

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक में मौजूद विधायक,जिपं अध्यक्ष व सीडीओ सहित अन्य विभागों के अ - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
महोबा। रबी सीजन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले में दर्ज 1.59 लाख किसानों में से 18,118 किसानों ने प्रीमियम जमा करवाकर अपनी फसल का बीमा करवाया है। जिसमें 16,050 किसान ऐसे हैं जो केसीसी कार्ड धारक है वहीं 2068 किसान ऐसे हैं जो गैर ऋण की श्रेणी में शामिल हैं।
विज्ञापन

पीएम फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में गैर ऋण श्रेणी में बीमा कराने वाले किसानों में 29 दिसंबर तक प्रदेश में महोबा पहले स्थान पर है वहीं ऋण श्रेणी में बीमा करवाने वाली श्रेणी में जनपद पांचवें पायदान पर है। हालांकि 31 दिसंबर पंजीकरण की आखिरी तिथि है जिससे बीमा करवाने वाले किसानों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
उप कृषि निदेशक अभय यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मात्र दो प्रतिशत प्रीमियम राशि जमा कराना होती है और शेष राशि केंद्र व राज्य सरकार जमा कराती है। फसल बीमा के लिए जिले में कृषि विभाग और बैंकों ने पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर किसानों को फसल बीमा के फायदे समझाए थे। जिससे बीमा कराने वाले किसानों की संख्या में इजाफा हुआ है। फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक का कहना है कि एक से सात दिसंबर तक फसल बीमा सप्ताह मनाया जाता है जिसके तहत जिसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठी मेले का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान
-श्रीनगर निवासी काशीराम कुशवाहा का कहना है कि रबी सीजन के लिए फसल का बीमा करवा लिया है। जिससे नुकसानी होने पर लाभ मिल सकेगा।
-भजन तिवारी का कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए फसल का बीमा करवा लिया है। अब अगर फसल बर्बाद हो जाएगी तो बीमा राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें