कुलपहाड़/लमौरा। तहसील क्षेत्र के ग्राम लमौरा में उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैश ने टीम के साथ पहुंचकर ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध निर्माण ढहा दिए। इससे दबंगों में हड़कंप मच गया।
सूखे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे एंटी भूमाफिया अभियान को गति देने की गरज से अभियान चलाकर अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटवाने के निर्देश दिए गए। जिसके तहत शुक्रवार को उपजिलाधिकारी, सीओ अवध सिंह ने पुलिस टीम के साथ लमौरा गांव पहुंचकर मनोज नाम के व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर बनाई गई बाउंड्री वाल को ढहा दिया। साथ ही नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से अवैध कब्जे हटवा दिए गए। अवैध हटवाने के बाद लौटते समय अधिकारियों ने प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किए जाने के लिए छापामार कार्रवाई की और दुकानदारों से दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला।