फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और पूर्व विधायकों में लोकसभा पहुंचने की बढ़ी ललक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट धाम मंडल के चारों जिलों के विधायक और पूर्व विधायक लोकसभा पहुंचने की होड़ में लगे हैं। सांसद बनने की चाहत में सभी जिलों के विधायकों और पूर्व विधायकों ने लोकसभा टिकट की मांग की है। जिससे इस बार लोकसभा चुनाव बड़ा रोचक दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं टिकट के दावेदारों ने शीर्ष नेताओं के जरिए चुनावी गणित बैठाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक आरके पटेल, बांदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांगा है। महोबा के भाजपा विधायक राकेश गोस्वामी, हमीरपुर के भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल ने हमीरपुर-महोबा संसदीय सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है। इतना ही नहीं सभी विधायक टिकट हथियाने के लिए चुनावी गोट बिछाने में जुटे हुए है। टिकट के दावेदार तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
हमीरपुर-महोबा संसदीय सीट से जहां सत्ता पक्ष के विधायक भाजपा से टिकट के लिए मारामारी में जुटे हैं। वहीं पूर्व विधायक भी विभिन्न दलों से टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सपा के पूर्व विधायक सिद्धगोपाल साहू ने सपा से, चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने सपा से, पूर्व विधायक राठ ध्रूराम चौधरी ने कांग्रेस से, हमीरपुर के पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा ने कांग्रेस से, बसपा से पूर्व राज्यमंत्री के भाई संजय कुमार साहू ने आवेदन किया है। टिकट के लिए सभी दलों में मारामारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बनने की होड़ में विधायक व पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें