फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 15 महादानियों ने जोश और उत्साह के साथ किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 लोगों ने पंजीयन कराया। 15 महादानियों ने जोश और उत्साह के साथ रक्तदान किया। फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी मनोज कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। ग्रामीण स्तर पर भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें, ताकि ब्लड बैंक में हर ग्रुप का रक्त उपलब्ध हो सके और जरूरतमंद को खून मिल सके। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि रक्तदान एक मानव का दूसरे मानव को अनमोल तोहफा है। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना की।
इस मौके पर डॉ. गुलशेर, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरदचंद्र, परामर्शदाता नदीम अहमद, सीमेंद्र, हियुवा जिलाध्यक्ष जीतू विश्वकर्मा, मुकेश सोनी, रोहित सैनी मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रक्तदान कर बढ़ा रहे हौसला
शिविर में कई बार रक्तदान कर चुके महादानियों को सम्मानित किया गया। डीएम, सीएमओ व सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने विंग्स संस्था के दीपक शुक्ला, अमित शर्मा, विष्णु गुप्ता, विवेक चौरसिया, योगेंद्र शर्मा शरद तिवारी दाऊ, तौफीक अली, तारा पाटकर, रामजी गुप्ता आदि को शिविर में सहयोग करने और रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया।
ये है महादानी
महोबा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में गयाप्रसाद, प्रीतम सिंह, मोहम्मद महताब, तौफीक अली, तारा पाटकर, अंसार मंसूरी, प्रीति शर्मा, समृद्घि शर्मा, रामजी गुप्ता, विकास सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. राजेश कुमार भट्ट, भूरा प्रसाद व आकाश राजपूत ने महादान किया।
आरिन, पलक व राघवेंद्र रहे विजेता
महोबा।ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में आरिन सिंह को पहला, पलक सिंह को दूसरा और राघवेंद्र को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सीएमओ ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें