महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई। छिकहरा गांव निवासी आशा (35) गुरुवार की सुबह घर पर साफ-सफाई कर रही थी। तभी पंखा बंद करते समय स्विच छूते ही करंट की चपेट में आकर झुलसकर गिर गई और अचेत हो गई। परिजनों के देख लेने पर आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)