फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की नशे में धुत युवती बस्ती में मिली, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 26 Jul 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
बस्ती में परिवहन निगम परिसर में देर शाम यात्री पूछताछ केंद्र के पास शेड के नीचे नशे में धुत युवती पड़ी देखकर खलबली मच गई। जूनियर इंचार्ज ने एंबुलेंस मंगाकर उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती का बैग मिला, जिसमें उसके कुछ कपड़े और आधार कार्ड आदि रखे हैं। सारा सामान कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


जूनियर स्टेशन इंचार्ज जय गोविंद सिंह के अनुसार देर शाम परिचालकों ने उसके बेंच पर पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। चूंकि, वह बेहोशी की हालत में पड़ी थी, इसलिए रोडवेज कर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजवाया।

स्टेशन इंचार्ज के अनुसार उसके पास मिले आधार कार्ड पर सुनीला लौटू प्रसाद नाम लिखा है। पते के रूप में मुंबई के घाटकोपर पश्चिम उपनगर के टिकाम भटवाड़ी राम नगर मोहल्ले की निवासी लिखा है। रात करीब पौने नौ बजे उसे होश आया लेकिन ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं थी।
विज्ञापन


लड़खड़ाती जुबान से उसके बोलने का मतलब था कि शादी करने के लिए किसी ने उसे यहां लाकर छोड़ दिया। मगर नशीले पदार्थ के बारे में वह ज्यादा नहीं बता सकी। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि उसके पूरी तरह से होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें