फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नामित
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो अधिकारियों को बनाया गया जोनल मजिस्ट्रेट, दस अधिकारियों को रिजर्व रखा गया
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो जोनल मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है। साथ ही 10 अधिकारियों को रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में रखा गया है।
फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में सहायक महानिरीक्षक निबंधन व संयुक्त निदेशक अभियोजन, नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिसवां विधानसभा क्षेत्र में अधिशासी अभियंता जल निगम व अधिशासी अभियंता सिडको, सदर विधानसभा क्षेत्र में प्राचार्य नवोदय विद्यालय व प्राचार्य डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय तथा पनियरा विधानसभा क्षेत्र में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी व जवाहर लाल नेेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, प्राचार्य लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज, उपायुक्त श्रम रोजगार, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण निगम महराजगंज, निचलौल, नौतनवां व फरेंदा, क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी व उप निदेशक कृषि प्रसार को नामित किया गया है।
विज्ञापन

-----------------------------
15 उड़नदस्ता टीमें रखेंगी नजर
जिले में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में कुल 15 टीमें पांच विधानसभा क्षेत्रों पर नजर रखेंगी। एक शिफ्ट में जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक टीम अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। साथ ही अन्य टीमों की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन

-------------------------------
इस नंबर से हासिल करें सूचनाएं
वरिष्ठ कोषाधिकारी निर्वाचन व्यय सेल शालीग्राम ने बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व आम जनता को सूचनाओं को उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष संख्या 57 में अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। इस नियंत्रण कक्ष का नंबर 9936903042 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें