संदिग्ध हाल में युवक की मौत
खुटहां बाजार (महराजगंज )। पनियरा थाना क्षेत्र के खुटहां बाजार निवासी मोनू पासवान की बुधवार देर रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खुटहां बाजार निवासी मोनू पासवान (23) का मौलागंज से आते समय रास्ते में महुअवां डीह के काली मंदिर के पास देर रात शव मिला। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
स्कूटी सवार युवती घायल
खुटहां बाजार (महराजगंज )। पनियरा क्षेत्र के ग्राम सोहास निवासी सिम्पल (23) बृहस्पतिवार को किसी कार्य से खुटहां जा रही थीं। खजुरिया ईंट-भट्ठा के पास विपरीत दिशा से जा रहे बाइक से उसकी स्कूटी टकरा गई। जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष पनियरा सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।