बागापार। पश्चिम बंगाल में बीते दिनों प्रशिक्षु महिला डाॅक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में सोमवार को जनहित संघर्ष समिति के तत्वावधान में युवाओं ने बागापार कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च संत शरण सिंह स्मारक से शुरू होकर भारतीय स्टेट बैंक एवं पूरा कस्बा भ्रमण कर पुनः स्मारक स्थल पर पहुंचा। युवाओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
समाजसेवी विमल कुमार पांडेय ने कहा कि महिला डाॅक्टर के साथ जो जघन्य कृत्य हुआ है वह बहुत ही निंदनीय है। दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। सिटीजन फोरम के विजय सिंह संत ने कहा कि जब तक बिटिया को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक लोगों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना चाहिए। सरकार को भी इस दिशा में गंभीर होकर कड़े कानून बनाने चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र आर्य उर्फ कवि जी, अवधेश आनंद, विश्वनाथ यादव, अनिरुद्ध राय, रामहरख साहनी, शैलेंद्र यादव, रोहित प्रसाद, पप्पू गौतम, पीर मोहम्मद, दीपक, विद्यासागर यादव मौजूद रहे।