फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिवार में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी/निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के टोला बेरीहवा में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामनगर के टोला बेरीहवा निवासी सचिन (18) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन सचिन को आनन-फानन में लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक सचिन को मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध लगने पर कोतवाली ठूठीबारी पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के अनुसार, मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें